BREAKING-NEWS : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर में गोली चली... बाल बाल बचे!


Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 16:53 PM (IST)


 

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष्र सुखबीर बादल पर स्वर्ण मंदिर में गोली चलाये जाने की खबर है. हालांकि वे सुरक्षित हैं. बता दें कि सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गयी धार्मिक सजा भुगतने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे. गोली चलाने वाले आरोपी नारायण सिंह चौरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है।


सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाला नारायण सिंह चौरा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है. जानकारी के अनुसार वह 1984 में पाकिस्तान गया था. वह पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने में संलिप्त रहा है. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान में उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक पुस्तक भी लिखी है।

सुरक्षा कर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को कवर कर लिया.....


घटनाक्रम के संबंध में बता दें कि आज बुधवार सुबह लगभग 9.30 बजे सुखबीर सिंह बादल श्री हरमंदिर साहिब के गेट(घंटाघर)के पास मौजूद थे. इसी समय एक शख्स(नारायण) आया और उसने पिस्तौल निकाल कर सुखबीर पर गोली चला दी. लेकिन सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों तत्परता दिखाते हुए उसका हाथ ऊपर कर दिया जिससे ऊपर चल गयी. सुरक्षा कर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को कवर कर लिया और और आरोपी को धर दबोचा और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं हमले की खबर पाकर सुखबीर बादल की पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल श्री हरमंदिर साहिब पहुंचीं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.