BREAKING-NEWS-JAMSHEDPUR : साकची में महाराणा प्रताप चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, आरोपी कार चालक फरार, युवक की हालत नाजुक


Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 19:41 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौक के पास रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में साकची की ओर से आ रही थी। जैसे ही वह महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंची, सामने से जा रहे बाइक सवार को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जाकर गिरा और सड़क पर तड़पने लगा। वहीं, कार सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि फरार कार चालक की पहचान की जा सके।

घटना का वीडियो लोकतंत्र सवेरा को हाथ लगा है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार किस तरह लापरवाही पूर्वक तेज गति से भागती हुई नजर आ रही है। वीडियो में कार का रंग और नंबर प्लेट पूरा साफ साफ दिखाई दे रहा है, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच मानी जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

देखें वीडियो : कैसे भाग रहा है कार चालक, लोगों को रौंदने के बाद भी नहीं थमा उसका वाहन। जमशेदपुरवासियों से अपील है कि इस तरह की घटनाओं में मदद के लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.