Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 14:04 PM (IST)
धनबाद : धनबाद में पुलिस एनकाउंटर की घटना का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सोमवार को वासेपुर के भूली मोड़ इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। दुकान के पास अचानक हुई गोलीबारी में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक महिला के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने दुकान के पास अचानक फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से सात खोखे बरामद किए हैं।
सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में दुकान मालिक सद्दाम अंसारी और फहीम खान के भाई सानू खान को भी गोली लगने की सूचना है। सानू खान को गंभीर हालत में धनबाद के अशर्फी अस्पताल ले जाया गया, जबकि दुकान मालिक सद्दाम अंसारी को SNMMCH में भर्ती कराया गया है। तीसरे घायल के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में छानबीन तेज कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फायरिंग में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की संख्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है. वासेपुर में लगातार आपराधिक घटनाओं के बीच हुई इस फायरिंग ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.