BREAKING : वक्फ कानून के खिलाफ फिर जल उठा मुर्शिदाबाद, कई गाड़ियां फूंकी, पथराव, कई पुलिस कर्मी घायल... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Sat, 12 Apr 2025 09:56 AM (IST)


 

पश्चिम बंगाल : वक्फ कानून के खिलाफ फिर से एक बार पश्चिम बंगाल जलने लगा है अभी हाल ही में मुर्शिदाबाद में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी उसके बाद फिर से एक बार जुम्मा की नमाज के दिन फिर से एक बार हिंसा भड़क गई भीड़ ने बमबाजी भी की है। कई सरकारी वाहनों को फूंक दिया है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। बीएसएफ की दो टुकड़िया तैनात कर दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वक्फ बिल रद्द करने की मांग को लेकर मुर्शिदाबाद का सुती क्षेत्र में फिर हिंसा भड़क गई है। आरोप है कि भीड़ ने बमों से भी हमला किया। सरकारी वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है। पुलिस ने हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।कई गाड़िया धूं-धूं कर जल रही हैं।


ट्रेनों में तोड़फोड़, पथराव......


इतना ही नहीं निमतीता स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन पर भीड़ ने पथराव किया और स्टेशन की संपत्ति में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और पांच अन्य ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। सुती में भारतीय दंड संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद भीड़ इकट्ठा हो रही है। नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया गया है और रेल सेवा भी ठप हो गई है।उल्लेखनीय है कि वक्फ (संशोधित) कानून के विरोध में पिछले कुछ दिनों से मुर्शिदाबाद के कई इलाके उबल रहे हैं। जंगीपुर, सुती जैसे इलाकों में प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ सीधी झड़पें हो रही हैं। शुक्रवार को सुती और शमशेरगंज इलाकों में हजारों लोग जुलूसों में शामिल हुए। जुलूस साजू मोड़ इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-12 को अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि उस समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने बम फेंके और पुलिस पर पथराव भी किया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, साथ ही रास्ते से गुजर रहे आम लोग भी चोटिल हुए। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। जंगीपुर पुलिस जिले के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इलाके में अतिरिक्त बल भेजा गया है, लेकिन शाम 5 बजे तक स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं आई थी। अब प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

सीएम ममता ने बंगाल जिहादियों के हाथ में सौंपी : सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल को जेहादियों के हाथों में सौंप दिया है। उनका एक मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने खुलेआम धमकी दे रहा है। उसे तो तुरंत जेल में बंद करना चाहिए। आज पूरे मुर्शिदाबाद जिले में हालात खराब हुए हैं। धुनियान में, सुती में हिंदु मंदिर तोड़े जा रहे हैं। कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी हैं। कितने लोग फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षा कौन करेगा। ममता बनर्जी लॉ एंड ऑर्डर लागू करने में पूरी तरह से विफल हो गई हैं। दस से बारह पुलिस घायल हैं। पुलिस की बंदूक किस दिन काम आएगी। ममता को चाहिए कि तुरंत केंद्रीय गृहमंत्री से बात करके यहां पर फोर्स तैनात करना चाहिए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.