BREAKING : विक्रम शर्मा हत्याकांड का मास्टरमाइंड एक लाख का ईनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार, शूटरों का था फाइनांसर..... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 14 May 2026 10:42 AM (IST)


 

जमशेदपुर/देहरादून : विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल यशराज सिंह को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे यशराज पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे देहरादून लेकर पहुंची, जहां गहन पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यशराज सिंह सिर्फ साजिशकर्ता ही नहीं, बल्कि पूरे हत्याकांड का फाइनांसर भी था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश उसने आकाश प्रसाद, आशुतोष सिंह, जितेंद्र साहू, विशाल सिंह और अंकित वर्मा के साथ मिलकर रची थी। हत्या को अंजाम देने के लिए शूटरों को आर्थिक मदद पहुंचाने से लेकर उनके भागने तक की पूरी व्यवस्था यशराज ने ही की थी।

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो, स्कूटी और बाइक किराये पर लेने से लेकर यात्रा खर्च तक का भुगतान यशराज सिंह ने किया था। हत्या के बाद मुख्य आरोपी आकाश प्रसाद ने फोन कर उसे वारदात की जानकारी दी थी, जिसके तुरंत बाद वह जमशेदपुर से फरार हो गया।

टाटानगर स्टेशन के आसपास करता था सप्लाई का काम.....

जांच में यह भी सामने आया है कि यशराज टाटानगर स्टेशन के आसपास दुकानों में नमकीन, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री की सप्लाई करता था। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपियों से हुई और धीरे-धीरे वह इस आपराधिक साजिश का हिस्सा बन गया।

पूछताछ में यशराज ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया कि विक्रम शर्मा की हत्या की पहली साजिश दिसंबर 2025 में नोएडा और दिल्ली में रची गई थी, लेकिन उस समय आरोपी सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल के पास रेकी कर हत्या की अंतिम योजना तैयार की गई।

पुलिस के अनुसार, अंकित वर्मा लगातार विक्रम शर्मा की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। उसने ही बाकी आरोपियों को सूचना दी थी कि विक्रम शर्मा रोज सुबह अकेले जिम जाता है, जिसके बाद हमले की पूरी रणनीति तय की गई।

फरार आरोपियों पर शिकंजा, कुर्की की तैयारी......

देहरादून पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे विशाल, आकाश, आशुतोष, जितेंद्र और अंकित के खिलाफ कोर्ट से कुर्की आदेश जारी हो चुका है। जल्द ही इनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले राजकुमार सिंह और मोहित उर्फ अक्षय ठाकुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गौरतलब है कि अपराधियों ने देहरादून में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.