BREAKING : मणिपुर फिर हालात बिगड़ने की आशंका! 5 जिलों में इंटरनेट बंद, जाने क्यों..!


Publish Date: Sun, 08 Jun 2025 11:42 AM (IST)


 

मणिपुर : फिर से एक बार हालत बिगड़ने की आशंका है। कथित रूप से मैती समुदाय के अरामबाई तेंगगोल नामक नेता की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कौन है और उस पर क्या आरोप लगाए गए हैं.पांच जिलों- इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और ककचिंग में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनावपूर्ण हालात को देखते हुए लिया गया है.प्रशासन को आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ संदेश, तस्वीरें और वीडियो प्रसारित कर सकते हैं, जिससे शांति भंग हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति और खराब हो सकती है।


गृह विभाग के सचिव एन अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये फैसला आपात स्थिति में बिना पूर्व सूचना के लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे को रोका जा सके. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



दरअसल, शनिवार देर रात इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में उस समय भारी प्रदर्शन शुरू हो गया, जब अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में लाने और अफवाहों पर लगाम कसने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया. इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मणिपुर की राजधानी इंफाल के कुछ इलाकों में शनिवार रात उस समय विरोध-प्रदर्शन भड़क उठे जब खबरें आईं कि अरामबाई तेंगगोल को गिरफ्तार कर लिया गया है।



रिपोर्ट्स के अनुसार, क्वाकईथेल और यूरिपोक इलाकों में लोगों ने सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और गिरफ्तार नेता की रिहाई की मांग की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कौन है और उस पर क्या आरोप लगाए गए हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.