Publish Date: Fri, 26 Dec 2025 12:17 PM (IST)
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हार्डीह गांव में कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या के मामले में चांडिल पुलिस ने बड़ी और तेज़ कार्रवाई की है। मृतक की पत्नी सिवानी तिर्की के बयान के आधार पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
कपाली में कई दिनों से की जा रही थी रेकी.......
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कई दिनों से विजय तिर्की की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। घटना से पहले कपाली क्षेत्र में लगातार रेकी की जा रही थी। मौका मिलते ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और लंबे समय से आपराध जगत में सक्रिय रहे विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के बाद पुलिस पर कार्रवाई को लेकर दबाव बना, लेकिन चांडिल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए साक्ष्य संकलन शुरू किया और आरोपियों की पहचान कर ली।
इन लोगों पर दर्ज हुई FIR.....
मृतक की पत्नी के बयान पर जिन सात लोगों को नामजद किया गया है, उनमें —
राजू चौड़ा उर्फ राज अंसारी, मोनू, लंगड़ा अफसर, लंगड़ा आज़ाद, कलीम, तारिक, डाबर शामिल है।
शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनके खिलाफ पहले से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
SP खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग.....
पुलिस सूत्रों की मानें तो सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश लूनायत स्वयं इस सनसनीखेज हत्याकांड की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अपराधियों तक जल्द पहुंचने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
वहीं, चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुआ पूरी मजबूती से मोर्चा संभाले हुए हैं और क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध या आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
जल्द गिरफ्तारी का दावा.....
पुलिस का दावा है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.