BREAKING : सलमान खान से पांच करोड़ रंगदारी मांगने वाले आरोपी को मुंबई ले गई महाराष्ट्र पुलिस... करेगी की गहन पूछताछ खुलेंगे और कई राज... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 25 Oct 2024 08:25 AM (IST)


 

जमशेदपुर : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये मांगने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को साकची थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। आरोपी शेख हुसैन को मुंबई और जमशेदपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। इधर, गुरुवार को मुंबई पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाने के बाद जमशेदपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया और अपने साथ मुंबई ले गई. कोर्ट ने पुलिस को 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। आरोपी शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है। पुलिस ने उस मोबाईल को भी जब्त किया है, जिससे मैसेज कर रंगदारी मांगी गई थी।



शेख हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचकर गुजारा करता है। बीते कई दिनों से टीवी पर लॉरेंस बिस्नोई द्वारा सलमान खान की हत्या कराने की खबरें चल रही थी। वह इन्हीं खबरों को देखा करता था। उसने सोचा की इसी बहाने वह सलमान खान से रंगदारी मांगने का मैसेज कर मामले को तूल पकड़ा सकता है। उसने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च किया और मुंबई पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा संदेश भेज दिया जिसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया।

16 अक्टूबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मैसेज मिलने के बाद से ही पुलिस रेस थी। पुलिस लगातार नंबर को ट्रेस कर रही थी, पर नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मिली जानकारी पर जमशेदपुर से एसएसपी किशोर कौशल से संपर्क किया और रविवार को जमशेदपुर पहुंची। सोमवार को पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी भी की पर कुछ हाथ नहीं लगा। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हुसैन ने अपना सिम भी तोड़ दिया था।


बता दे कि मुंबई की ट्रैफिक पुलिस को वाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इस धमकी भरे मेसेज में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये मांगे गये। इस मैसेज के माध्यम से जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का सलमान के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने का भी दावा किया गया था। संदेश भेजने वाला व्यक्ति लारेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा कर रहा था। संदेश में कहा गया था कि संदेश को हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान को जिंदा रहना है और लारेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे। पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान की स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.