BREAKING : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख की लूट, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात, शहर में दहशत का माहौल बना


Publish Date: Thu, 04 Sep 2025 15:11 PM (IST)


 

Jamshedpur News : जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को सोनारी में ज्वेलरी शॉप में लूट के बाद गुरुवार को एक और सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के पास दिनदहाड़े एक कारोबारी से 30 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया गया।

जानकारी के अनुसार, कारोबारी साकेत अग्रवाल बैंक में रकम जमा करने जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए इनोवा सवार अपराधियों ने गुरुद्वारा के पास उन्हें घेर लिया। हथियार के बल पर हमला कर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जाते-जाते अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की ताकि इलाके में दहशत फैल सके।

घटना के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लेकिन 24 घंटे के भीतर दो बड़ी घटनाएं सामने आने से आम जनता में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध वाहनों की तलाश में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.