Publish Date: Wed, 06 May 2026 09:36 AM (IST)
बंगाल : पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता के मशहूर हॉग मार्केट यानी न्यू मार्केट के पास मंगलवार रात को बड़ा बवाल हो गया. आरोप है कि भीड़ ने बुलडोजर लाकर TMC के न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर को पूरी तरह तोड़ दिया गया. TMC नेताओं ने कहा कि यह BJP की जीत के जुलूस के दौरान पुलिस की इजाजत से हुआ. लेकिन स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने TMC के दावों को गलत बताया और कहा कि जो तोड़ा गया वो एक गैरकानूनी कब्जा था. इस पूरे मामले में डेरेक ओ’ब्रायन की तरफ से आरोप लगाए गए हैं कि बड़ी संख्या में लोग बुलडोजर के साथ पहुंचे और निर्माण को गिराया गया. उनके मुताबिक, मौके पर सीएपीएफ के जवान भी मौजूद थे. वीडियो में भी बुलडोजर से ढांचे को गिराते हुए देखा जा सकता है. पश्चिम बंगाल का चुनावी इतिहास पहले भी हिंसा और टकराव से जुड़ा रहा है. चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें और तनाव देखने को मिलता रहा है. ऐसे में इस घटना ने एक बार फिर माहौल को संवेदनशील बना दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इलाके में पुलिस की गश्त शुरू कर दी गई ताकि हालात काबू में आएं और कोई और बवाल न हो. यहीं से मामले में एक बड़ा पेच सामने आया. इलाके के आम लोगों और कुछ दुकानदारों ने TMC के दावों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि जो ढांचा तोड़ा गया वो असल में एक गैरकानूनी कब्जा था. पहले किसी दुकानदार की यह जगह थी जिसे जबरदस्ती छीन लिया गया था. बाद में उस जगह को TMC का यूनियन दफ्तर बना दिया गया था. स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि जिसे 'मांस की दुकान' बताया जा रहा है, वो असल में मांस की दुकान नहीं थी. हां, उस ढांचे के ठीक बगल में मार्केट के अंदर मांस और मछली का बाजार जरूर है. लेकिन जो तोड़ा गया वो एक गैरकानूनी ढांचा और यूनियन दफ्तर था।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.