BREAKING : कैरव गांधी अपहरणकांड का हुआ खुलासा, पुलिस दबिश से घबराए अपहरणकर्ताओं ने छोड़ा युवक, जल्द होगी गिरफ्तारी : पीयूष पांडे


Publish Date: Wed, 28 Jan 2026 10:46 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीएच एरिया निवासी कारोबारी देबांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण मामले में एसएसपी पीयूष पांडेय ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि 13 जनवरी को हुए अपहरण के बाद से ही पुलिस की कई टीमें लगातार जांच और छापामारी में जुटी हुई थीं। पुलिस की पहली प्राथमिकता कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी थी, जबकि दूसरी प्राथमिकता अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी रही।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अपहरण के बाद परिजनों के पास रंगदारी की मांग को लेकर फोन आया था, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की रकम देने से साफ इनकार कर दिया और अपहरणकर्ताओं को पकड़ने की रणनीति पर काम करती रही। एसएसपी पियुष पांडेय ने बताया कि अपहरण शहर के सबसे व्यस्त इलाके सोनारी–कदमा लिंक रोड से किया गया था। अपहर्ताओं ने पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी का इस्तेमाल कर युवक को अगवा किया और मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए।


लगातार तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर पुलिस को कैरव की सटीक लोकेशन का पता चल गया था। पुलिस की बढ़ती दबिश से घबराकर अपराधियों ने चौपारण और बहरी के बीच सुनसान इलाके में कैरव गांधी को छोड़ दिया, जहां आगे से आ रही पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने कैरव की बात परिजनों से कराई और 13 दिनों बाद युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि कैरव के साथ किसी प्रकार की मारपीट या शारीरिक शोषण नहीं किया गया था, हालांकि उससे पैसे की मांग जरूर की गई थी।

एसएसपी पियुष पांडेय ने कहा कि पुलिस की सख्त कार्रवाई के कारण ही अपहरणकर्ताओं को युवक को छोड़ना पड़ा। फिलहाल पुलिस की टीमें अपहरण में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मिशन मोड में काम कर रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.