Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 16:26 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रास्ता एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और छात्रों ने रास्ता रोक दिया. इन लोगों ने यहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा. बीच रास्ता पर सारे चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की. इन लोगों ने अपनी मांगों को लेकर तख्तियां भी लगा दी थी. इस दौरान सारे जूनियर छात्रों ने मुख्यमंत्री का काफिला रोकवा दिया. इस दौरान भारी संख्या में सारी छात्र-छात्राएं पहुंच गये थे. इन लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को बाद में ज्ञापन सौंपा. हंगामा देखते हुए मुख्यमंत्री ने खुद सारे छात्रों को बुलवाया और फिर बातचीत कर ज्ञापन लिया, जिसके बाद उनको जाने दिया गया. बताया जाता है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बने नये अस्पताल का उदघाटन करने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे थे।
जैसे ही उनका काफिला मेडिकल कॉलेज की ओर आगे बढ़ी, वैसे ही सारे जूनियर छात्रों ने रास्ते को रोक दिया
और मुख्यमंत्री के काफिला को रोककर तख्तियां दिखायी और सारे लोगों ने नारेबाजी कर दी. इन लोगों का कहना था कि उनके रहने लायक माहौल नहीं दिया जा रहा है. वहां छात्रावास की घटिया व्यवस्था है. इन लोगों ने वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान वहां स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री रामदास सोरेन, विधायक संजीव सरदार, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी समेत तमाम वरीय नेता और पदाधिकारी मौजूद थे. छात्रों ने यहां हंगामा काफी किया. इस दौरान पुलिस के भी हाथ पैर फूल गये थे. ज्ञापन पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे जल्द ही मामले को देखेंगे।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.