BREAKING : जॉब स्कैम फर्जीवाड़े मामले का पुलिस ने किया भंडाफोड़ 4 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी,


Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 12:00 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी व पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ किया गया है. इस दौरान फर्जी कंपनी के कार्यालय में कार्यरत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्त में बदमाशों में रोमेन्ट कुमार (28), डोमचाच का मोहन कुमार राणा, वैशाली का शिवम कुमार सिंह और कुलदीप सिंह (34) शामिल है. वहीं इस सरगना का मुख्य आरोपी गया का राजू यादव, बिहार का सुनिल यादव, राहुल रंजन, अनिल, रवि चौहान और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले का उद्भेदन करते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि एसडीपीओ घाटशिला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें पाया गया कि घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरोजगार युवाओं से नौकरी के नाम पर 25 हजार रुपये एमएस रिया इंटरप्राइजेंज द्वारा लिया जाता था और उन्हें अन्य दो लोगों को नेटर्वक में जोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता था।



वहीं ऐसा नहीं करने पर युवकों के साथ मारपीट की घटना और घर नहीं जाने दिया जाता था. ग्रामीण एसपी के निर्देशानुसार घाटशिला के मउभंडार ओपी क्षेत्र में संयुक्त छापेमारी कर फर्जी कंपनी कार्यालय में कार्यरत 3 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया एवं एक अन्य बेरोजगार युवाओं के साथ मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


वहीं कुल 179 युवक-युवतियों को चिन्हित किया गया, जिन्हें बंधक बनाकर रखे गये थे. उन्हें उनके शहर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, ओडिशा भेजा जायेगा. वहीं घटना के बाद एमएस रिया इंटरप्राइजेज को सिज कर दिया गया है एवं अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है. फिलहाल चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और अन्य की छापेमारी जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.