BREAKING : झामुमो उतरा विरोध में कहा... आरएसएस RSS के इशारे पर केंद्र सरकार कर रही साजिश... एक देश एक चुनाव से खत्म हो जायेंगे क्षेत्रीय दल


Publish Date: Sat, 14 Dec 2024 09:16 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झामुमो ने केंद्रीय कैबिनेट से पारित वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव का विरोध किया है. झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह राज्यों, राज्यों की संघीय ढांचा, क्षेत्रीय दलों और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है. झारखंड सहित कई ऐसे राज्य हैं, जहां पर क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय दलों को रोकने का काम करते हैं. केंद्र सरकार के इस निर्णय से देश में अधिनायकवादी और तानाशाही कायम हो जायेगा. इसलिए देश के तमाम क्षेत्रीय दल इसके खिलाफ गोलबंद हों और सदन से लेकर सड़क तक इसका विरोध करें. उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।


सुप्रियो ने कहा कि जब हमारे देश का संविधान गढ़ा जा रहा था, तो बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर ने आशंका जतायी थी कि ऐसा न हो कि सामाजिक लोकतंत्र एक दिन अधिनायकवादी और तानाशाही बन जाये. आज देश इसी दिशा में बढ़ता दिख रहा है. यह सब आरएसएस के इशारे पर हो रहा है. देश में लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश चल रही है।


कई राज्यों में समय से पहले हो जायेंगे चुनावसुप्रियो ने कहा कि अगर आप 2029 में लोकसभा के साथ विधानसभा का चुनाव कराते हैं, तो उस समय कई ऐसे राज्य होंगे जहां का कार्यकाल, छह महीने, एक साल और यहां तक कि दो साल तक बचा होगा. तो क्या आप इतने पहले चुनाव करा देंगे. क्या यह संघीय ढांचे को खत्म करने जैसा नहीं है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्यों के साथ आपसी समन्वय बनाने के लिए राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि अब मोदी जी सीधे यूपीएससी के अफसरों से बात करेंगे, क्योंकि यह अफसर केंद्र के अधीन आते हैं. ऐसे गंभीर विषय पर सीधे राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक होनी चाहिए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.