Publish Date: Sun, 27 Apr 2025 11:26 AM (IST)
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झिमड़ी गांव में शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने दो से तीन दुकानों में आगजनी कर दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान शरारती तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी में पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ जवानों को भी चोटें आई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने भी स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है. सूत्रों के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि में एक बालिग युवती के अपने प्रेमी के साथ अचानक गायब होने की खबर है। परिजनों ने युवती के अपहरण का आरोप लगाया है। इसी घटना को लेकर असामाजिक तत्वों ने इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुलिस पर भी हमला कर दिया। स्थिति को बिगड़ते देख डीसी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है और जांच जारी है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.