BREAKING : आज हो सकता है.. झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा... घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता हो जाएगी लागू... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 09:35 AM (IST)


 

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज हो जाएगी. चुनाव आयोग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है. आज शाम 3:30 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर से झारखंड और महाराष्ट्र चुनावों की घोषणा की जाएगी. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है. जबकि पंचम झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को पूरा होगा. पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व में आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था. सभी पार्टियों से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया गया था. नेताओं ने दीपावली, छठ के अलावा राज्य गठन का हवाला देते हुए 15 नवंबर के बाद चुनाव कराने का अनुरोध किया था. इस बात की पूरी संभावना है कि झारखंड में अधिकतम तीन चरण में चुनाव कराए जाएंगे. 2019 में झारखंड में पांच चरण में चुनाव कराए गए थे।


इधर, एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग के फार्मूले पर मंथन का दौर जारी है. भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा स्पष्ट कर चुके हैं कि एनडीए में भाजपा, आजसू और जदयू के बीच सीट शेयरिंग को लेकर 98% मसले तय हो चुके हैं. चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी. हिमंता के मुताबिक जदयू को दो सीटें और आजसू को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं।


दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद पर भाकपा माले के लिए सीट छोड़ने का दबाव है. खास बात है कि चुनाव की घोषणा के करीब 24 घंटा पहले हेमंत कैबिनेट ने मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 1000 रु से बढ़ाकर 2500 प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. इस पर जमकर राजनीति हो रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.