BREAKING-JAMSHEDPUR : गोलमुरी GF सोसाइटी के दो क्वाटर में महिला-पुरुष सहित जुटे थे 50 से भी अधिक लोग, धर्मांतरण का शक, आधा दर्जन हिरासत में


Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 08:22 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी फ्लैट जीएफ 1 में दो फ्लैट में धर्मान्तरण करने का मामला प्रकाश में आया है. क्रिश्चियन समुदाय से जुड़े करीब 50 से भी अधिक लोग इन दो फ्लैट में थे, जो आसपास के एरिया के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे. बताया जाता है कि वहां प्रेयर भी किया जा रहा था और आसपास के इलाके में महिलाओं का दल घूमकर बताता था कि क्रिश्चियन समुदाय को अपनाने से उनका दुख दूर होगा।



उनकी हरकतों को देखते हुए लोगों को आशंका हुई, जिसके बाद गोलमुरी पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और वहां मौजूद लोगों को थाना ले गई. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और धर्म परिवर्तन करने की जो सूचना है इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।


बताया जाता है कि पश्चिम सिंहभूम, राजखरसावां के अलावा जमशेदपुर के सोनारी समेत कई इलाके से महिलाओं को वहां लाकर जुटाया गया था और रविवार को एक बड़ी प्रार्थना सभा करने की तैयारी थी जिसमें लोगों से धर्म परिवर्तन कराया जाता लेकिन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

इसके बाद अब पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जमशेदपुर का गोलमुरी जीएफ 1 फ्लैट टाटा स्टील का है और उसे टेंपरेरी अलॉटमेंट के लिए लिया गया था. यह बताया गया था कि कोई शादी समारोह है जिसके लिए उन लोगों को दो क्वार्टर की जरूरत है इस कारण वह अलॉटमेंट किया गया था।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.