BREAKING-JAMSHEDPUR : सोनारी के वर्धमान ज्वेलर्स में दिनदहाड़े लूट, पिस्टल के बट से वर्धमान ज्वेलर्स के मालिक पर हमला, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस


Publish Date: Wed, 03 Sep 2025 14:28 PM (IST)


 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर अपराधियों ने वर्धमान ज्वैलर्स में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार, 5 से 7 की संख्या में बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक हथियार निकालकर गहनों की लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान दुकान मालिक पर पिस्टल की बट से हमला भी किया। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये के जेवरात समेटे और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल लूट की सही म राशि का खुलासा नहीं हो सका है।



जिस जगह वारदात हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का कार्यालय स्थित है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया 'जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.