BREAKING-JAMSHEDPUR : सीएचओ ज्योति कुमारी पर कुदाल से जानलेवा हमला, हालत नाजुक


Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 13:56 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ज्योति कुमारी पर शुक्रवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना तड़के करीब 8:30 बजे की है जब कुछ अज्ञात लोग मरीज बनकर उनके घर पहुंचे और कुदाल से उन पर वार कर दिया।



हमले में ज्योति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी पिछले पांच वर्षों से आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत हैं और अस्पताल परिसर में बने कर्मचारी आवास में ही रहती थीं। शुक्रवार सुबह चार लोग मरीज बनकर उनके घर पहुंचे। जैसे ही ज्योति नीचे आईं, उन पर अचानक कुदाल से हमला कर दिया गया।

हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है। ज्योति के भाई ने बताया कि चार-पांच लोग सुबह 8 बजे मरीज के रूप में घर आए और अचानक उनकी बहन पर हमला कर दिया. पुलिस अब हमलावरों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.