Publish Date: Wed, 25 Sep 2024 09:14 AM (IST)
18 साल से चल रहा था विवाद... अब टाटा स्टील का जमीन पर होगा कब्जा... जमशेदपुर सिविल कोर्ट ने थाना को दिया आदेश....
जमशेदपुर : जिला प्रशासन 26 सितंबर को बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री स्थित 125 से अधिक गोदाम- मकान को तोड़ेगा. 1982 से ही कई लोग लाल बाबा फाउंड्री में गोदाम बनाकर अपना जीविका पार्जन कर रहे हैं. गोदाम-मकान तोड़ा गया, तो चार हजार से अधिक व्यापारी- कारोबारी, 150 से अधिक बड़े ट्रक-ट्रेलर मालिक, 50-80 छोटे वाहन मालिक, दो दर्जन से अधिक ठेला- खोमचा वाले सड़क पर आ जायेंगे।
टाटा स्टील ने बर्मामाइंस
थाना में पुलिस बल को लेकर जमा किये कागजात....
बर्मामाइंस थाना को कोर्ट से इसे लेकर भारी संख्या में पुलिस बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया है. टाटा स्टील और लाल बाबा फाउंड्री के बीच वर्ष 2006 से चल रहे विवाद में लाल बाबा फाउंड्री प्रबंधन कोर्ट में केस हार गया है. अब टाटा स्टील लीज पर दी गयी 70 डिसिमल से अधिक जमीन पर
अपना कब्जा लेगी।
समिति आज से मंदिर मार्ग के पास करेगी धरना-प्रदर्शन
लाल बाबा फाउंड्री को तोड़े जाने की सूचना मिलते ही कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति ने बर्मामाइंस स्थित कैलाशनगर मंदिर प्रांगण में बैठक की और तय किया कि जिला प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया जायेगा. भाजमो बर्मामाइंस मंडल ने भी कैलाशनगर व्यापारी संघ समिति का समर्थन किया है. समिति के सचिव अखिलेश जायसवाल व संजय सिंह ने बताया कि आज बुधवार से मंदिर परिसर के पास कार्रवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रशासन से मांग की जायेगी कि वह किसी के दबाव में आये बिना काम करे. बैठक
में व्यापारी और नेताओं ने गोदामों को तोड़ने के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि टाटा स्टील की मनमानी नहीं चलने देंगे. इसे लेकर गोदाम के संचालक और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.।आदेश का विरोध करने की बात कही . सबने एक स्वर में कहा कि यदि टाटा स्टील हमारी जमीन को जबरदस्ती कब्जे में लेगी, तो वर्षों से यहां कारोबार चला रहे लोगों के समक्ष रोजी का संकट उत्पन्न हो जायेगा. भाजमो बर्मामाइंस मंडलाध्यक्ष दुर्गा राव ने कहा कि पार्टी समिति के साथ खड़े होकर जोरदार आंदोलन करेगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.