Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 11:50 AM (IST)
चक्रधरपुर : विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में पीएलएफआई उग्रवादियों ने दो लोगों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना रविवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रवि तांती और घनसा टोपनो के रूप में की गई है। रवि तांती गुदड़ी के गिरू का रहने वाला था, जबकि घनसा टोपनो खूंटी का रहने वाला था। घनसा टोपनो रवि तांती के चचेरे भाई बिरसा पान का दोस्त बताया जा रहा है। घनसा टोपनो बिरसा पान के घर घूमने आया था। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के मुताबिक, रवि तांती और घनसा टोपनो रविवार रात को गिरू में घर पर सो रहे थे। इसी दौरान करीब 10 हथियारबंद नकाबपोश पीएलएफआई उग्रवादी उनके घर के बाहर पहुंचे। उग्रवादियों ने पहले घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही घर में सो रहे रवि तांती, घनसा टोपनो, रवि के पिता विनोद तांती और रवि के चचेरे भाई बिरसा पान को उग्रवादियों ने दबोच लिया। किसी तरह बिरसा पान और विनोद तांती उग्रवादियों की पकड़ से भाग निकले। इसके बाद उग्रवादियों ने रवि तांती और घनसा टोपनो की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की और उसके बाद दोनों की कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से हत्या कर दी। घर के बाहर पड़े दोनों के शवों पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह चक्रधरपुर के एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी, इंस्पेक्टर महानंद सुरीन, गुदड़ी थाना प्रभारी महवा मिंज व गोइलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
उग्रवादियों ने लगाए पोस्टर, बालू उठाव बंद करने की दी धमकी
पुलिस को आशंका है की इस हत्याकांड के पीछे पीएलएफआई उग्रवादियों का हाथ है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से एक नक्सली पोस्टर मिला है, जिसमें पीएलएफआई उग्रवादियों ने गुदड़ी के पीडिंग से लेकर गोइलकेरा के सेरेंगदा तक बालू उठाव बंद नहीं करने पर ड्राइवर की लाश गिराने की बात लिखी गई है।
उग्रवादियों द्वारा ग्रामीणों, जिला परिषद सदस्य और मुखिया को धमकी दी गई है और अवैध बालू उठाव पर रोक लगाने की बात लिखी है। बालू उठाव बंद नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पोस्टर में भाकपा-माओवादी लिखा है, लेकिन पुलिस को शक है कि पीएलएफआई उग्रवादियों ने पुलिस को दिग्भ्रमित करने के लिए ऐसा पोस्टर लगाया है। बताया जाता है कि इससे पहले भी बालू उठाव को लेकर पीएलएफआई उग्रवादियों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी।
बता दें कि पूरे झारखंड में बालू के खनन और परिवहन पर रोक है। इसके बावजूद बालू का अवैध कारोबार पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर, गोईलकेरा, गुदड़ी, चक्रधरपुर आदि क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहा है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.