BREAKING : मानगो में शक्तिनाथ सिंह ह*त्याकांड में कांग्रेस नेता समेत 8 पर ह*त्या की प्राथमिकी दर्ज.. कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी....


Publish Date: Wed, 04 Sep 2024 10:42 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गौड़ बस्ती शांति नगर में सोमवार रात अपराधी अमरनाथ सिंह के भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शक्तिनाथ की मां प्रेमलता देवी के बयान पर पुलिस ने कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह, मंटू गौड़, किशन, कालीचरण, चंदन सिंह, नवीन गौड़, रविंद्र गौड़ और अशुतोष ओझा के अलावा 3-4 अन्य को आरोपी बनाया है। शिकायत के बाद ही पुलिस ने ईश्वर को हिरासत में लिया और थाने में पूछताछ कर रही है। पुलिस कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा, एक गोली और एक पिलेट के अलावा घटना स्थल के एक दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।



शक्तिनाथ सिंह को लगी दो गोली....

इधर, मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शक्ति को दो गोली लगी जिसमें एक गोली बाएं कान के पास लगी जो अंदर ही फंस गई वहीं दूसरी गोली छाती में लगी जो आर पार हो गई। इसके अलावा शक्ति के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते कई दिनों से दुकान को लेकर ईश्वर से विवाद चल रहा था। संभवत: इसी को लेकर हत्या कर दी गई।



भाई अमरनाथ की हत्या के गवाहों पर दबाव बना रहा था शक्तिनाथ.....

सूत्रों की माने तो देवघर में बीते साल हुए अमरनाथ की हत्या में गणेश सिंह के खिलाफ गवाही देने के लिए शक्ति गवाहों को धमका रहा था। घटना से चार दिनों पूर्व इसको लेकर मारपीट भी हुई थी जिसकी शिकायत मानगो थाना में भी की गई थी। हालांकि पुलिस ने इस शिकायत को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद शक्ति की हत्या कर दी गई। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर शहर में डर का माहौल है. मानगो के गैंगवार के इतिहास के पन्नों को देखकर कई लोग यह चर्चा कर रहे हैं कि मानगो नदी पार कर जाने में अब डर लग रहा है ?

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.