Publish Date: Sat, 18 Jan 2025 08:49 AM (IST)
रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की एक बार फिर से पोल खुल गई है। जहां अपने कथित पति का इलाज कराने आई चतरा की महिला को झांसे में लेकर सैप के जवान के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान का नाम संतोष कुमार बारला बताया गया। वह RIMS (रिम्स) की सुरक्षा में तैनात था। वारदात को बीते गुरुवार रात करीब 10 से 11 बजे की अंजाम दिया गया। पीड़िता ने रांची के बरियातू थाना में संदेही गुनगहार संतोष कुमार बारला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के फर्दबयान के अनुसार वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बीते 13 जनवरी को अपने प्रेमी का इलाज कराने के वास्ते वह रांची के रिम्स आयी थी।
16 जनवरी की रात करीब दस बजे पीड़िता और उसका प्रेमी टिकट काउंटर के पास आराम कर रहे थे। उस वक्त पीड़िता थकी हुई थी, इस चलते प्रेमी उसका पैर दबा रहा था। इस दौरान पीड़िता का कपड़ा थोड़ा सरक गया था।
तभी पुलिस के जवान वहां पहुंचे और पूछे कि यहां क्या कर रहे हो? तब पीड़िता ने कहा कि मेरा पैर दर्द दे रहा है इसलिए मेरा प्रेमी मेरा पैर दबा रहा है। तभी एक जवान पूछताछ के लिये अपने साथ चलने को कहा। इस पर पीड़िता के प्रेमी ने कहा कि जो पूछताछ करना है यहीं किजिये सर। पर जवान नहीं माना और लड़की को साथ लेकर चला गया। वह लड़की को अकेले अपने साथ लिफ्ट से छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। अपनी हवस मिटाने के बाद जवान ने लड़की के धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताओगी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मेरे पास तुम्हारा फोटो भी है।
इस डर से पीड़िता ने रात में किसी को यह बात नहीं बतायी। पीड़िता के फर्दबयान में बताया गया कि अगले रोज यानी 17 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना देने पर जब पुलिस आयी और पूछताछ कर रही थी, तभी उधर से SAP के जवान गुजर रहे थे। उनमें वह दरिंदा भी था, जिसने उसकी आबरू पर हाथ डाला था। पुलिस ने संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मामले में रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि आरोपी सैफ जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.