BREAKING : पति ने की पत्नी की हत्या.... बोटी-बोटी कर सूटकेस में डाला... सास ससुर को फोन पर बताया! फरार... जाने क्या है पूरा मामला.....


Publish Date: Sat, 29 Mar 2025 08:12 AM (IST)


 

कर्नाटक : अभी हाल ही में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी और प्रेमी साहिल ने हत्या कर सीमेंट के ड्रामे में पीस पीस कर डालकर जमा दिया था यह मामला अभी ठंडा हुआ ही नहीं था कि एक और खबर ने पूरे देशवासियों को झकझोर दिया है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सिटी के नाम से विख्यात बेंगलुरु में हुलीमावु इलाके में एक पति के द्वारा अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी, फिर उसके शरीर के टुकड़े कर एक सूटकेस में भर दिया और पति ने खुद ससुरालवालों को हत्या की जानकारी फोन कर दी। फिलहाल पति फरार बताया जा रहा है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी की। पहचान महाराष्ट्र के रहने वाले राकेश के रूप में हुई है. हत्या के बाद राकेश ने खुद अपनी पत्नी के माता-पिता को फोन कर इस भयावह अपराध की जानकारी दी. मृतका की पहचान 32 वर्षीय गौरी अनिल सम्बेकर के रूप में हुई है. राकेश एक निजी कंपनी में काम करता था और वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. वे पिछले एक साल से डोड्डाकन्नाहल्ली में रह रहे थे।


जांच में जुटी पुलिस.......


महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के बाद हुलीमावु पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस उपायुक्त (DCP) सारा फातिमा भी मौके पर पहुंचीं और जांच की.
DCP दक्षिण-पूर्व के अनुसार, पति-पत्नी हुलीमावु पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत रहने लगे थे. दोनों महाराष्ट्र से थे. शव को पूरी तरह सूटकेस में भरकर रखा गया था. मकान मालिक ने शाम 5:30 बजे दक्षिण-पूर्व पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी जानकारी दी।


पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद......


गौरी ने मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट किया था और फिलहाल बेरोजगार थीं. वहीं, राकेश एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वर्क फ्रॉम होम कर रहा था. मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. सूत्रों के अनुसार, गौरी कई बार राकेश पर हाथ भी उठा चुकी थी. इन झगड़ों से तंग आकर राकेश अंदर ही अंदर गुस्से से भर रहा था।


फिर झगड़े का खौफनाक अंजाम.......

बीते दिन भी दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर राकेश ने गौरी के पेट में चाकू घोंप दिया. फिर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद, राकेश ने गौरी के शव को एक बड़े ट्रैवल सूटकेस में ठूंस दिया और उसे बाथरूम में छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आगे की जांच जारी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.