BREAKING : हिस्ट्रीशीटर अपराधी की बीती रात आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या.... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Fri, 04 Oct 2024 12:33 PM (IST)


 

जमशेदपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में हिस्ट्रीशीटर अपराधी की बीती रात आपसी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान पंकज मांझी के रूप में की गई है. जिस पर तीन हत्याकांड में शामिल होने का मामला पहले से दर्ज है. मृतक पंकज मांझी कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप गिरोह से जुड़ा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात मृतक पंकज मांझी जमशेदपुर के बिष्टुपुर से लौटा था. इस बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर बातचीत के क्रम में गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद घायल अवस्था में उसे जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर देर रात घटना की जानकारी होने पर आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. मृतक की बहन ने बताया है कि उसके भाई का बस्ती के कृष्ण गोप, तोरा व चंदू नामक युवकों से विवाद चल रहा था. उन्हीं लोगों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है. घटना के संबंध में दूरभाष पर जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि मृतक पंकज मांझी का उसके सहयोगी कृष्णा गोप के साथ मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, विवाद बढ़ने के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक पर दर्ज है तीन मामले...

मृतक पंकज मांझी पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए तीन हत्याकांड के मामले पूर्व से दर्ज हैं. जिनमें मुख्य रूप से मौनी दास हत्याकांड, वरुण गोप हत्याकांड एवं गणपत हत्याकांड के मामले दर्ज हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.