BREAKING : हिंदू टाइगर फोर्स आतंकवादी संगठन, संगठन से जुड़े लोगों की होगी गिरफ्तारी : इरफान अंसारी


Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 08:22 AM (IST)


 

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने हिन्दू टाइगर फोर्स को।आतंकवादी संगठन बताते हुए उसे बैन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संगठन पर बैन लगाएगी और उसे संबंधित लोगों की पहचान करेगी और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताते हुए कहा कि रामगढ़ में एक मुस्लिम युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के संबंध में हिंदू टाइगर फोर्स पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, स्वास्थ्य मंत्री ने बात करते हुए हिंदूवादी संगठन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग हिंदू टाइगर फोर्स के नाम पर हमारी जनता को मार रहे हैं। यहां पर यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी मैं मुख्यमंत्री से मांग करूंगा कि जिसने भी इस संगठन की स्थापना की है जो लोग भी इसमें शामिल हैं उनके मास्टरमाइंड उन सब पर कठोर कार्रवाई हो।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुकान से बच्चों को उठा लिया जाता है, उसके साथ मारपीट करते हैं। और अधमरा करके पुलिस को सौंप दिया जाता है। आपको इसकी इजाजत किसने दिया उन्होंने कहा कि यह झारखंड है हमारा आदिवासी राज्य है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई अपने मुताबिक कानून चलाएगा यह तो आतंकवादी संगठन है। इस पर बैन तो लगेगा ही लगेगा। हम लोग कठोर कार्रवाई करने जा रहे हैं। आफताब अंसारी नामक एक युवक पर एक आदिवासी लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था आफ़ताब कपड़े की एक दूकान पर काम करता था।

उस पर उसी दुकान में काम दिलाने के बहाने लड़की को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। लड़की द्वारा यह आरोप लगाया गया था जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आफताब के साथ मारपीट की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया विगत 24 जुलाई को पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाना में बुलाया था। किन्तु वहां से भाग निकला इसके बाद करीब 35 किलोमीटर दूर दामोदर नदी के किनारे से, उसका शव बरामद हुआ पुलिस ने इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के नेता राजेश सिन्हा को गिरफ़्तार किया जबकि इस संबंध में राजेश के साथ दीपक सिसोदिया मनीष कुमार पासवान एवं गंगा बेदिया के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.