Publish Date: Wed, 11 Sep 2024 18:28 PM (IST)
जमशेदपुर : पूर्व आजसू नेता मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह को न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को कदमा थाना ने उन्हें 41A का नोटिस दिए बिना ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि, मामले में मुन्ना सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह के अधिवक्ता ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के समक्ष तर्क दिया कि कदमा थाना ने राजनीतिक दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई की है और उनके मुवक्किल को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया।
अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि गिरफ्तारी से पहले 41A का नोटिस देना आवश्यक था, जिसे नजरअंदाज करते हुए पुलिस ने मुन्ना सिंह को सीधे गिरफ्तार किया। न्यायालय ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कदमा थाना को फटकार लगाई और पुलिस की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी। साथ ही, अदालत ने कदमा थाना को निर्देश दिया है कि वे दबावमुक्त होकर निष्पक्ष अनुसंधान करें।
यह मामला तब से चर्चा में है जब मुन्ना सिंह पर एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे। मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप और वीडियो वायरल होने के बाद मुन्ना सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।
जज विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने अभियुक्त मुन्ना सिंह को बड़ी राहत देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया....
फ़िल्मी अंदाज में नई धाराएँ जोड़ने का आवेदन लेकर पहुंची थी कदमा थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मुन्ना सिंह पर पोस्को एक्ट की धाराएँ जोड़ने का आवेदन न्यायालय में समर्पित किया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रंजन बरियार ने जिरह करते न्यायालय को बताया की प्राथमिकी में न तो ये धाराओं के तहत एफआईआर हुआ है और ना ही सीआरपीसी 41A के तहत नोटिस दिया गया है। प्रतीत होता है कि राजनीतिक रंजिश की वजह से अभियुक्त को किसी दबाव की वजह से फंसाया जा रहा है। जज बिमलेश सहाय की अदालत ने अभियुक्त मुन्ना सिंह को पीआर बॉन्ड पर मुक्त करने का निर्देश दिया और फिलहाल पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.