Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 22:56 PM (IST)
जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती रविवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया, जब बस्ती निवासी बंधु नामक व्यक्ति ने आफताब पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में आफताब को तीन गोलियां लगीं। इनमें एक गोली पीठ में तथा दो गोलियां पेट में धंस गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.