Publish Date: Thu, 06 Nov 2025 12:09 PM (IST)
गुमला : झारखंड के गुमला जिले में गुरुवार की सुबह भीषण दुर्घटना हो गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कामडारा-खूंटी- सिमडेगा मेन रोड पर पोकला बाजार टांड़ के समीप सुबह लगभग 5 बजे बोलेरो कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 2 कार सवारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को गंभीर चोट लगी है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोग कार में ही बुरी तरह फंस गए। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
मृतकों की पहचान शिवदत्त मांझी (निवासी हासा गांव, थाना मुरहु, जिला खूंटी) और अनुज मांझी (निवासी हसगंज गांव, थाना मुरहु) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग रामरेखा मेला देखकर सिमडेगा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोकला बाजार टांड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पोकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से 5 घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में ग़म का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित पेट्रोलिंग और रात के समय भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.