BREAKING : जमशेदपुर में बकरी चोरी का खुलासा, लोगों ने परसूडीह में कार रोककर आरोपी को दबोचा, 12 बकरियां बरामद.....


Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 23:04 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बकरी चोरी के मामले में ग्रामीणों ने खुद ही एक आरोपी को पकड़ लिया। मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है। आरोपी की कार से चोरी की 12 बकरियां बरामद हुई हैं। आरोपी को कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताते हैं कि हितकु के रहने वाले लाल बाबू सिंह की कुछ दिन पहले दो बकरियां चोरी हो गई थीं। घटना के बाद उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध कार का नंबर अपने मोबाइल में नोट कर लिया और उसकी तलाश में लगे रहे। बुधवार को वही संदिग्ध कार फिर से हितकु इलाके में नजर आई।


कार को देखते ही लाल बाबू सिंह ने उसका पीछा शुरू किया और पीछा करते-करते परसुडीह तक पहुंच गए। परसुडीह पहुंचने पर स्थानीय लोगों की मदद से कार को रोक लिया गया। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।


कार की तलाशी लेने पर उसमें से 12 बकरियां बरामद हुईं, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी युवक को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.