Publish Date: Sat, 28 Sep 2024 08:28 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ और चक्रधरपुर मंडल की उड़नदस्ता टीम ने रेलवे की संपत्तियों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें दो कारोबारी भी शामिल हैं. टाटानगर रेलवे यार्ड में आरपीएफ ने गश्ती के दौरान पाया कि चार लोग रेलवे के जले हुए केबुल की चोरी कर ले जा रहे है. आरपीएफ की टीम ने उसका पीछा कर पकड़ा. उसके पास से करीब 39 किलो का तार बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 34 हजार रुपये थे. इसके बाद वहां से चारों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ की गयी तो इन लोगों ने बताया कि वे लोग अक्सर इस तरह की चोरी की घटना को अंजाम देते है और दो लोगों को इसको बेचते है. इसके बाद दो कारोबारियों को पकड़ा, जो चोरी की रेल संपत्ति को खरीदते थे. इस पूरे गिरोह को पकड़ा गया और फिर चक्रधरपुर रेल मजिस्ट्रेट के पास हाजिर कराया गया।
चोरी के सामान के साथ पकड़े गये लोगों में बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी चूना भट्ठा निवासी मोनू ठाकुर, बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के गुदड़ी बाजार निवासी विक्की सिंह वालिया, बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती कैरेज कॉलोनी निवासी मोहम्मद अफजल उर्फ लाली और बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी तालाब बस्ती संजय नगर निवासी कल्लू यादव उर्फ शिवम शामिल है. ये लोग बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी गुदड़ी बाजार के दुकानदार राहुल कुमार पोद्दार और बागबेड़ा गाढ़ाबासा महावीर मंदिर के पास रहने वाले कारोबारी अमित जायसवाल को सामान बेचते थे. इनकी निशानदेही पर आरपीएफ ने इन दोनों कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.