Publish Date: Thu, 28 Aug 2025 12:39 PM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड में फर्जी कंपनी की आड़ में नौकरी के खेल का एक और खुलासा हुआ है, इसबार चांडिल कपाली ओपी क्षेत्र से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जानकारी के अनुसार आरोपी युवकों द्वारा कई दिनों से तमोलिया क्षेत्र में रहकर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए भोले-भाले युवकों को कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली जा रही थी।
बताया जाता है कि हाल ही में ठगों ने कई युवकों से पैसे लेकर उन्हें तमोलिया लाकर प्रोडक्ट प्रचार के नाम पर जगह-जगह घुमाया, जब नौकरी की सच्चाई सामने आई तो पीड़ित युवक खुद को ठगा महसूस करने लगे, इस खेल में करीब 200 से अधिक युवक फंसे हुए बताए जा रहे हैं, आज सुबह भुक्तभोगी युवकों ने स्थानीय लोगों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद चार सुपरवाइजरों को पकड़कर पूछताछ की गई।
सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और कंपनी के सुपरवाइजरों को गिरफ्तार कर ओपी लाकर पूछताछ शुरू की, आरोपियों की करतूत सामने आते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई, कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं तथा कितने लोगों से ठगी की गई है। भुक्तभोगी युवकों के अनुसार एक व्यक्ति से 30 से 35 हजार रुपए वसूले जा रहे थे, पूछताछ में कंपनी संचालक का नाम बिहार के लखीसराय निवासी इनामुल हक और उसके एक पार्टनर के रूप में सामने आया है, पीड़ितों का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, आपको बता दें कि 24 घंटे पूर्व जमशेदपुर पुलिस ने इसी तरह के फर्जीवाड़े का खुलासा किया है जिसमें चार जालसाजों को जेल भेजा गया है. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि इस मामले में कपाली पुलिस का क्या रुख रहता है. क्या किंगपिन दबोचे जाएंगे।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.