Publish Date: Tue, 14 Jan 2025 10:09 AM (IST)
ओड़िशा : ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिला स्थित गहिरमथा समुद्री अभयारण्य में रविवार की शाम मछुआरों ने जमकर बवाल काटा। पेट्रोलिंग कर रही वन विभाग की टीम पर अंधाधुंध हवाई फायरिंग की और टीम द्वारा पकड़े गए अपने आठ साथी मछुआरों को छुड़ा ले गए। बीच समुद्र में मछुआरों द्वारा मचाये गए इस उत्पात में वन विभाग की टीम के हाथ मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर और एक नाविक ही हाथ लगा। बहरहाल, मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।
डीएफओ सुदर्शन गोपीनाथ यादव के अनुसार रविवार को गहिरमथा रेंज बाबुबाली फारेस्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की एक टीम समुद्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग टीम ने किनारे से करीबन सात किमी. दूर चंडी तारिणी-3 नामक ट्रालर को गैरकानूनी ढंग से मछली पकड़ते देखा। इसके बाद पेट्रोलिंग टीम ने उक्त ट्रालर का पीछा करते हुए आठ मछुआरों को पकड़ लिया। इसके बाद देखते ही देखते बीच समुद्र में वन विभाग टीम को छह ट्रालरों पर सवार लगभग 60-70 मछुआरों ने घेर लिया। प्रेट्रोलिंग टीम ने जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग की तो मछुआरों ने भी पलटवार किया और गोलीबारी करते हुए वन विभाग के कब्जे में रहने वाले आठ मछुआरों को छुड़ा लिया।
20 किमी. क्षेत्र में मछली पकड़ने पर है प्रतिबंध......
गहिरमथा समुद्री अभयारण्य में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध है। यह प्रतिबंध आलिव रिडले के प्रजनन को केंद्र में रखकर एक नवम्बर से 31 मई तक के लिए देवी मुहाना से धामरा मुहाना तक के 20 किमी. क्षेत्र में लगाया गया है। इसके बावजूद मछुआरे गैरकानूनी मछली पकड़ने से बाज नहीं आ रहे और मछली पकड़ने वाले ट्रालर को पकड़ने के लिए वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम जब प्रयास करती है तो मछली माफिया उन पर हमला कर देते हैं।
तब ट्रालर को समुद्र में डुबाने का हुआ था प्रयास.....
पिछले वर्ष की बात करें तो वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम के ट्रालर को मछली माफिया ने समुद्र में डुबाने का प्रयास किया था। इस तरह की घटना के बावजूद प्रशासन की चुप्पी से तरफ से माफिया का हौसला बुलंद है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.