BREAKING : चाकुलिया में छह दिनों से बाधिन "जीनत" का खौफ... स्कूल बंद... घरों में कैद हुए लोग.. धारा 144 लागू... अब राजाबासा जंगल में पहुंची बाघिन... गाय के शिकार की आशंका


Publish Date: Sun, 15 Dec 2024 09:06 AM (IST)


 

जमशेदपुर : ओडिशा के सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भागकर चाकुलिया के जंगल में पहुंची बाघिन जीनत छह दिनों से यहां विचरण कर रही है. आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं. क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को लेकर धारा 144 लगायी गयी है. स्कूल बंद हैं. बच्चे घरों में कैद हैं. ग्रामीण दिन में भी बच्चों को घरों से नहीं निकलने दे रहे हैं. जबकि, शाम होते ही गांवों में सन्नाटा पसर जाता है. लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं. इधर, कड़ाके की ठंड में ओडिशा वाइल्डलाइफ और चाकुलिया वन विभाग की टीम दिन-रात बाघिन को पकड़ने में जुटी है।


दो दिनों तक चियाबांधी जंगल में रहने के बाद बाघिन वापस राजाबासा जंगल में लौट आयी है. पिछले 48 घंटे से राजाबासा जंगल में है. इस बीच खबर है कि बाघिन ने एक गाय का शिकार किया है. दरअसल, राजाबासा निवासी विजय नायक ने प्रतिदिन की तरह अपनी गाय को चरने के लिए छोड़ दिया था. उनकी गाय घर के समीप जंगल में चरती थी. शनिवार को गाय वापस नहीं लौटी है।


किसान विजय ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका है. ऐसे में ग्रामीणों को अंदेशा है कि बाघिन ने गाय का शिकार कर लिया है.गौरतलब हो कि बाघिन को पकड़ने के लिए हर प्रयास अबतक असफल साबित हुए हैं. 24 नवंबर को बाघिन ‘जीनत’ सिमलीपाल टाइगर रिजर्व से भाग निकली है. 21वें दिन भी वन विभाग की टीम पकड़ नहीं पायी है।


ओडिशा वाइल्डलाइफ टीम के डीएफओ साईं किरण व सम्राट गौड़ा पूरी टीम के साथ बाघिन पर नजर रखे हुए हैं. 24 घंटे बाघिन का लोकेशन ट्रैक किया जा रहा है. जंगल में वनकर्मी भोजन कर रहे हैं. राजाबासा जंगल में बाघिन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था. पिंजरे में भैंस के बछड़े को रखकर बाघिन के फंसने का इंतजार किया जा रहा था, परंतु बाघिन इस चाल में नहीं फंसी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.