BREAKING : ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश में मृत पायलट के परिजन मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से... मांगा न्याय.. मिला जांच का भरोसा


Publish Date: Wed, 25 Sep 2024 09:10 AM (IST)


 

जमशेदपुर : चांडिल डैम में 20 अगस्त को क्रैश विमान की जांच की गुहार मृतक पायलट के पिता रामबालक प्रसाद एवं भाई किशोर आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगायी है. सीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि तथ्यों के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच राज्य सरकार के स्तर से करायी जायेगी. मंगलवार को स्टेट हैंगर में परिजनों ने सीएम से मुलाकात की. परिजनों ने उन्हें बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान तकनीकी रूप से उड़ान के लिए योग्य नहीं था।



इसके बावजूद मेसर्स अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण उड़ान कार्य के लिए मृतक स्व कैप्टन जीत शत्रु आनंद पर दबाव बनाया गया. उनके व्हाट्सऐप चैट में भी यह पुष्टि होती है कि कंपनी द्वारा लगातार उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. साथ ही उनकी मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी. परिजनों का आरोप है कि डीजीसीए कार्यालय/एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया/इंडियन एयरफोर्स एवं टाटा स्टील एविएशन प्रबंधन को गलत जानकारी देकर एवं गलत दस्तावेज के सहारे बिना एयर ट्रैफिक क्लीयरेंस की वैधता नवीकरण किए हुए प्रशिक्षण उड़ान कार्य कराया जा रहा था. इसकी सूचना गृह मंत्रालय को भी नहीं दी गयी थी. परिजनों ने कहा कि किस परिस्थिति में गृह मंत्रालय की अनुज्ञप्ति के बिना ही जालसाजी कर प्रशिक्षण उड़ान कार्य संपादित किया जा रहा था, जिसकी सघन जांच की आवश्यकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.