Publish Date: Mon, 30 Sep 2024 11:08 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी नामदा बस्ती से गायब जसबीर सिंह की तलाश अब तक पूरी नहीं हो सकी है. उसका सुराग नहीं मिल सका है. पांच दिनों के बाद रविवार को एनडीआरएफ की टीम जबबीर की तलाश में स्वर्णरेखा नदी में उतरी. करीब पांच घंटे तक एनडीआरएफ की टीम ने स्वर्ण रेखा नदी में डोबो पुल से मानगो तक जसबीर सिंह की तलाश की. लेकिन पता नहीं चल सका. इस दौरान जसबीर सिंह के घरवाले भी नदी किनारे से एनडीआरएफ टीम पर नजर रख रहे थे. उन्हें इस बात का इंतजार था कि जसबीर मिल जाये, लेकिन देर शाम तक जसबीर का कोई पता नहीं चला।
पांच दिनों बाद भी जसबीर का पता नहीं चलाने पर पुलिस कयास लगा रही है कि संभवत: जसबीर ने नदी में छलांग नहीं लगायी है. बल्कि डोबो पुल पर अपनी स्कूटी,मोबाइल व हेलमेट छोड़कर कही चला गया है. पुलिस के अनुसार हर बिंदु पर जांच की जा रही है. मालूम हो कि गत मंगलवार की रात गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी जसबीर सिंह अपनी बहन को फोन कर बताया कि वह डोबो पुल पर है और वह आत्महत्या करने जा रहा है. इसके बाद जसबीर सिंह ने अपनी स्कूटी डोबो पुल पर खड़ी कर हेलमेट में मोबाइल रखकर गायब हो गया।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.