BREAKING : देवघर में वाहन चेकिंग के दौरान... अनियंत्रित होकर बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरी... मौ*त... बेटे ने यातायात...पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप... महिला पुलिस व यातायात पुलिस के साथ मारपीट....


Publish Date: Mon, 03 Mar 2025 10:35 AM (IST)


 

देवघर : देवघर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक महिला की मौत हो गई. देवघर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हर रोज विभिन्न चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर कुंडा मोड़, लाल कोठी के समीप हेलमेट चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान एक बाइक को रोका गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उस पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि देवघर-सारठ एनएच पर कुंडा थानांतर्गत लालकोठी के समीप रविवार को यातायात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे देवघर की ओर से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया गया. चालक ने बाइक रोकने की बजाय भगाने की कोशिश की. इसी दौरान उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गयी. बेटे के साथ बाइक पर बैठी महिला गिर गयी और उसके सिर में गंभीर चोट लगी. तुरंत उसे बगल के मेधा सेवा सदन पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोग महिला के शव को अस्पताल से स्ट्रेचर सहित खींचकर बाहर लाये और सड़क पर रखकर रोड को जाम कर दिया. देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी।


आक्रोशित परिजनों ने पुलिस के साथ की मारपीट.....


कुछ ही देर में आसपास के लोग भी जुटने लगे. मामले की सूचना पाकर मृतका के अन्य परिजन और रिश्तेदार भी पहुंचे. आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडे, लात-मुक्के से महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी. करीब 3 घंटे तक हंगामा होता रहा. लोगों ने बीच सड़क पर मालवाहक गाड़ियों और ट्रैक्टर खड़ी करवाकर यातायात को पूरी तरह से बाधित कर दिया।


मृतक के बेटे ने पुलिस पर लगाया मां को पकड़कर खींचने का आरोप.....


मोहन का आरोप है कि चेकिंग में पुलिस ने उसकी मां को पकड़कर खींचा, जिससे गिरकर उसकी मौत हो गयी. हालांकि, पुलिस इस आरोप को निराधार बता रही है. सीसीआर सह यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान जवान ने रुकने का इशारा किया. रुकने की जगह वह भागने लगा, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और महिला गिर गयी. उसके बाद विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई. अंत में लोगों को समझाकर जाम हटवाया गया. आक्रोशित लोग यातायात पुलिस पर चेकिंग में लेन-देन का आरोप भी लगा रहे थे।



आक्रोशित लोग नहीं माने, तो पुलिस ने दिखाया सख्ती.....


आक्रोशितों ने जसीडीह थाने के एसआइ रामबच्चन सिंह, यातायात ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मी ममता देवी, यातायात जवान रंजीत मुंडा, श्याम कुमार, उमेश कुमार, चरण कुमार, कुंडा थाने के एएसआइ ओमप्रकाश के साथ भी मारपीट की. मामले की सूचना पाकर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह सहित सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, नगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार, कुंडा थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, नगर थाने के एसआई ओपी सिंह, यातायात एसआई संजय कुमार के अलावे दर्जनों पदाधिकारी व काफी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे. पहले आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. लोग नहीं माने, तो पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखायी. कानून हाथ में लेने वालों का पुलिस ने वीडियो भी बनवाया. सीसीआर सह यातायात डीएसपी ने मृतक के पुत्र सहित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तो करीब 6:30 बजे जाम को हटाया गया. इसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.