Publish Date: Thu, 13 Nov 2025 11:09 AM (IST)
दिल्ली : दिल्ली में रेड फोर्ट के पास 10 नवंबर को हुए भीषण विस्फोट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने बुधवार देर रात पुष्टि की कि विस्फोटक से लदी ह्यूंडई i20 कार में मौजूद शख्स कोई और नहीं, बल्कि आतंकी डॉक्टर उमर नबी (उमर मोहम्मद) ही था. कार के मलबे से मिले जले हुए शव का DNA टेस्ट उमर के परिवार के सदस्यों के सैंपल से 100% मैच कर गया है. इससे स्पष्ट हो गया है कि आतंकी उमर ने ही दिल्ली कार ब्लास्ट को अंजाम दिया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हुए।
जांच एजेंसियों को शुरू से ही शक था कि हमलावर डॉ. उमर ही था, जिसने विस्फोट से ठीक 11 दिन पहले हमले में इस्तेमाल की गई सफेद ह्यूंडई i20 कार खरीदी थी.वह फरीदाबाद के व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य था और फरार चल रहा था. पुलवामा के संबूरा निवासी उमर के परिजनों से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पूछताछ की. उमर की मां और भाई ने DNA सैंपल दिए थे, जो ब्लास्ट में इस्तेमाल कार के मलबे से मिले अवशेषों (हड्डियां, दांत, कपड़े के टुकड़े) से मैच कर गया. इससे स्पष्ट हो गया कि उमर ही कार चला रहा था।
सुरक्षा एजेंसियों की दबिश से घबराकर उमर ने हड़बड़ी में कार के साथ-साथ खुद को भी विस्फोट में उड़ा लिया. सूत्रों के मुताबिक, परिवार को पहले से पता था कि उमर कट्टरपंथी हो चुका था, लेकिन उन्होंने इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों को नहीं बताया. उमर का तुर्की के अंकारा में बैठे अपने हैंडलर 'UKasa' (संभावित कोडनेम) के साथ सेशन ऐप के जरिए लगातार संपर्क में था. सूत्रों के मुताबिक मार्च 2022 में कुछ लोग भारत से अंकारा गए थे. शक है कि इनमें उमर समेत फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में पकड़े गए अन्य संदिग्ध भी शामिल थे. उसी दौरान इनका ब्रेन वॉश किया गया था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी इसकी पुष्टि के लिए नई दिल्ली स्थित तुर्किये दूतावास से संपर्क में है और सहयोग मांगा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को 'आतंकी हमला' करार दिया. एनआईए को इस मामले की जांच सौंपी गई है. यह 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' का एक सनसनीखेज मामला है, जिसमें डॉक्टर जैसे सम्मानित पेशे से जुड़े लोग और पढ़े-लिखे युवा शामिल हैं।
इस केस में गिरफ्तारियों का सिलसिला जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है, और पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का कनेक्शन सामने आ रहा है. जांच टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल i20 कार 10 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे फरीदाबाद के अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बाहर देखा गया था. इसी दिन सुबह 8:04 बजे तक, यह कार बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंटर हुई और ओखला इंडस्ट्रियल एरिया और मयूर विहार में भी इसे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया. कार डॉ. उमर चला रहा था और ब्लैक मास्क लगा रखा था. 10 नवंबर की दोपहर में कार सेंट्रल दिल्ली में घूमती रही और लगभग 2:30 बजे, यह कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में चक्कर लगा ही थी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.