BREAKING : बिगड़ती कानून व्यवस्था’ पर डीजीपी बोले... गिरोहों पर नकेल कसने के लिए जेलों में होगी छापेमारी... जेलों के भीतर रची जा रही अपराध की साजिशें.....


Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 08:31 AM (IST)


 

रांची : राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने सोमवार को कहा कि ज्यादातर अपराधों की साजिशें जेलों के अंदर रची जाती हैं और उसे आपराधिक गिरोहों की मदद से अंजाम दिया जाता है. गुप्ता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों ने ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था’ को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया, जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. गुप्ता ने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने के लिए झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को लगाया गया है और राज्य भर की जेलों में छापेमारी की जा रही है।


उन्होंने राज्य विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि अधिकांश अपराधों की साजिशें झारखंड की जेलों के अंदर रची जा रही हैं और आपराधिक गिरोहों की मदद से उन्हें अंजाम दिया जा रहा है. मैंने पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एटीएस को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 के तहत संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जेलों के अंदर ऐसी गतिविधियों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है. डीजीपी ने कहा कि कल सिमडेगा जेल में और आज हजारीबाग जेल में छापेमारी की गईm

उन्होंने कहा कि तीन गैंगस्टर – विकास तिवारी, अमन श्रीवास्तव और अमन साओ – जेल के अंदर से अपनी गतिविधियों संचालित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को अमन साव गिरोह के 30 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें जल्द ही जेल भेजा जाएगा. एनटीपीसी के एक अधिकारी की हत्या के मामले पर डीजीपी ने कहा कि एक विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले की जांच कर रहा है और हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


उन्होंने कहा कि दो बड़ी घटनाएं हुई हैं- रांची में गोलीबारी की एक घटना और हजारीबाग में एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक की हत्या. रांची मामले में सभी अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनका पता लगा लिया गया है. हमें उम्मीद है कि दो. तीन दिनों के भीतर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

डीजीपी ने कहा, हालांकि, हजारीबाग मामले में, हमें अभी भी हत्या के पीछे के कारण के बारे में स्पष्टता नहीं है. एक एसआईटी का गठन किया गया है और हम जांच कर रहे हैं. अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.’’ एनटीपीसी के केरेडारी कोयला खदान में उप महाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव (40) की शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय वे हजारीबाग शहर में अपने आवास से कोयला खदान जा रहे थे. हजारीबाग पुलिस ने अब तक आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.