Publish Date: Sun, 10 Nov 2024 19:03 PM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत तिब्बत मार्केट के पास रविवार की दोपहर जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो जाहिद हुसैन पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर, जाहिद के साथियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया और घटना की सूचना जाहिद के परिजनों को दी। सूचना पाकर जाहिद के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। बताया जाता है कि जाहिद फिलहाल कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हमलावरों ने उसकी पीठ और हाथ पर हमला किया है। हमले में उसके बाएं हाथ का अंगुठा अलग हो गया है, जबकि पीठ में भी गहरा जख्म है।
जाहिद के दोस्तो ने बताया कि कुछ दिनों पहले बस्ती में ही कुछ युवकों के साथ जाहिद का विवाद हुआ था। घटना के बाद दूसरे पक्ष ने जाहिद को जान मारने की धमकी दी थी। कई दिनों से वे लोग जाहिद की रेकी भी कर रहे थे। रविवार को मौका पाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हुए गोलमुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.