Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 10:46 AM (IST)
गोवा : उत्तर गोवा के अर्पोरा गांव में शनिवार देर रात एक एक नाइटक्लब में सिलेंडर ब्लास्ट के कारण भयानक आग लग गई. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी पणजी से करीब 25 किमी दूर एक मशहूर पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में आधी रात के बाद आग लगी, जो पिछले साल ही खुला था. इस घटना पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
पुलिस के मुताबिक किचन एरिया में काम करते वक्त अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. जोरदार धमाके के बाद आग ने देखते ही देखते पूरे नाइट क्लब को अपनी चपेट में ले लिया. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही गोवा पुलिस प्रमुख आलोक कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
न्यूज एजंसी पीटीआई के मुताबिक गोवा डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि रात 12.04 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को आग लगने की जानकारी मिली. पुलिस और फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं. आग अब काबू में है और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं. आग क्लब के ग्राउंड फ्लोर के किचन एरिया में लगी. 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. आग लगने का मुख्य कारण सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा है, हालांकि इसकी पूरी जांच की जा रही है।
उधर, सूचना मिलने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के इलाज की जानकारी ली. विधायक लोबो ने बताया कि आग से कोई पर्यटक प्रभावित नहीं हुआ।
स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने के समय क्लब में स्टाफ के अलावा भी कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सभी समय पर बाहर निकल गए. अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच जारी है. गोवा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें अभी भी इलाके में सुरक्षा और बचाव कार्यों में लगी हुई हैं. अधिकारियों ने आग के शेष कारणों और क्लब की सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टाफ के लोग थे, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं. उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों में तीन से चार टूरिस्ट भी थे. 23 लोगों में से तीन की मौत जलने से हुई और बाकी की मौत दम घुटने से हुई।
क्लब में सुरक्षा नियमों का नहीं हो रहा था पालन....
सीएम ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाइट क्लब ने आग से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं किया था. सावंत ने कहा, “हम क्लब मैनेजमेंट और उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जिन्होंने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद उन्हें चलाने की इजाजत दी.”
उन्होंने आगे कहा कि यह गोवा में टूरिस्ट सीजन के पीक टाइम में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम इस घटना की विस्तृत जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने कहा, “कुल 23 शव बरामद किए गए हैं और उन्हें बंबोलिम के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. फायर ब्रिगेड और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और पूरी रात बचाव कार्य में लगी रहीं।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.