Publish Date: Thu, 25 Dec 2025 09:03 AM (IST)
सरायकेला : चांडिल थाना अंतर्गत चीलगु गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया। इस दौरान भगदड़ मच गई। इस गोलीबारी की घटना में कुख्यात अपराधी विजय तिर्की की हत्या की खबर है। ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में दहशत का माहौल कायम है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मुर्गा पाड़ा में विजय तिर्की भी शामिल था इसी दौरान पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से खोखे समेत अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और आयोजन में शामिल लोगों की सूची खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक विजय तिर्की का आपराधिक इतिहास रहा है।
वह पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त बताया जाता रहा है और इलाके में उसकी पहचान एक सक्रिय अपराधकर्मी के रूप में थी। ऐसे में हत्या के पीछे आपसी रंजिश, गैंगवार या पुरानी दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस संभावित हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.