BREAKING : बिहार में फिर दस्तक देने लगा कोरोना, भागलपुर में पिता-पुत्री संक्रमित, अस्पताल में भर्ती


Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 11:00 AM (IST)


 

नई दिल्ली/भागलपुर : आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने लगे हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग और उनकी 35 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. एच.पी. दुबे ने सोमवार को बताया कि बुजुर्ग की तबीयत 15 जुलाई से खराब थी। प्रारंभिक उपचार एक निजी क्लिनिक में कराया गया, लेकिन कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया। रविवार को अस्पताल में भर्ती करने के बाद कराई गई आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

इसके बाद संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई, जिसमें उनकी 35 वर्षीय बेटी भी संक्रमित पाई गई। दोनों को अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कर गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है. डॉ. दुबे ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के बाद कोरोना प्रोटोकॉल तत्काल लागू कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि मरीजों के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराई जाए, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

इधर, भागलपुर जिला प्रशासन ने भी आधिकारिक बयान जारी कर दोनों मामलों की पुष्टि की है। जेएलएनएमसीएच के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने कहा कि दोनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, आवश्यकता पड़ने पर जांच कराएं तथा स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने कहा कि समय पर जांच, उचित उपचार और सावधानी बरतकर कोरोना संक्रमण के जोखिम को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

  23 Oct 2026


बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

  20 Oct 2026


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.