BREAKING : देशभर में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी, 24 घंटे में चार की मौत


Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 07:17 AM (IST)


 

नई दिल्ली : देशभर में कोरोना के नये मरीजों की बढ़ती संख्या से वायरस को लेकर एक बार फिर चिन्ताएं बढ़ने लगी हैं। कोरोना की नयी लहर में जनवरी से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या की 3961 हो गयी है। सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के मामलों में सबसे पहला स्थान केरल का है, जहां 1435 एक्टिव मामले सामने आये हैं। उसके बाद महाराष्ट्र है, जहां 506 और दिल्ली में 483 एक्टिव मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 331, गुजरात में 338 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3961 है और पिछले 24 घंटों में कुल चार मौतें हुई हैं। इसके साथ जनवरी से अबतक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से चार मरीजों की मौत हो गयी है। इनमें से एक मौत दिल्ली से दर्ज की गयी है, जो एक 22 साल की महिला थी, जिनको पहले टीबी की बीमारी थी। इसके साथ कोरोना से एक मौत तमिलनाडु से दर्ज की गयी है, जिसमें एक 25 साल के पुरुष की मौत हो गयी है। मृतक को अस्थमा की समस्या थी। केरल से और महाराष्ट्र से एक-एक कोरोना से हुई है।



स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के मामले में यह उछाल उभरते हुए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के कारण बताया जा रहा है, जब कि जेएन.1 अभी भी प्रमुख स्ट्रेन बना हुआ है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर स्वच्छता बनाये रखने की चेतावनी दी है। जिन वयस्कों को पहले से ही कोई बीमारी है और जो वैक्सीन या बूस्टर डोज नहीं लगवा पाये हैं, उनमें कोरोना वायरस का खतरा अधिक है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.