BREAKING : हजारीबाग में शिवरात्रि के मौके पर झंडा बांधने को लेकर विवाद... दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प.....


Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 16:57 PM (IST)


 

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में महाशिवरात्र के मौके पर दो गुटों के बीच झंडा बांधने को लेकर बवाल हो गया। जानकारी के मुताबिक इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई है। बवाल के बाद कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है।


हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन स्थित हिंदुस्तान चौक पर शिवरात्रि को लेकर झंडा और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदाय में भीषण झड़प हो गई। जिसमें दोनों समुदायों के ओर से काफी पत्थरबाजी हुई । इस झड़प में दो बाइक, एक गाड़ी, एक टेंपो समेत कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं, गुस्साई भीड़ ने एक दुकान में भी आग लगा दी। झड़प में कुछ लोगों को चोट भी पहुंची है, जिन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है।


कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची.......


दोनों पक्षों के बीच हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में की है। बता दें कि छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया जिसके कारण दोनों समुदाय में हिंसक झड़प हो गई है । हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती घटनास्थल पर कर दी गई है

हालात तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में......

पुलिस प्रशिक्षु सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति अग्रवाल सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इचाक प्रखंड के पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने आमलोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने साथ ही शांति बनाए रखने की अपील की है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.