BREAKING : धनबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकार पर किया हमला, घटना की कवरेज कर रहें पत्रकार व छायाकार को बनाया निशाना, लाठी डंडा से किया हमला... कई पत्रकार हुए घायल


Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 10:25 AM (IST)


 

धनबाद : नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई के विरोध में धनबाद शहर में धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पत्रकारों पर हमला कर दिया। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी के बेटे और भाइयों ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उन पर लाठी-डंडे से हमला किया गया।


इस हमले में एक दैनिक अखबार के फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद शाहिद को गंभीर चोट आई है। उनका इलाज धनबाद के सदर हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। कई पत्रकारों के मोबाइल छीन लिए गए। हालांकि, बाद में मोबाइल लौटा दिए गए। इस घटना पर धनबाद प्रेस क्लब सहित झारखंड के पत्रकार संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।


हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग और आंदोलन की रणनीति को लेकर धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव झा की अध्यक्षता में पत्रकारों की बैठक हुई है। गोड्डा के भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने पत्रकारों पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, “झारखंड कांग्रेसियों का धनबाद में बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन? दौड़ा-दौड़ाकर पत्रकारों की पिटाई। राहुल गांधी जी ने कांग्रेस को आखिरकार मज़बूत कर ही दिया।”



दरअसल, बुधवार को कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं का समूह नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ धनबाद में प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता रणधीर वर्मा चौक पर किसी विवाद को लेकर आपस में उलझ पड़े और मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद कुछ पत्रकार इस घटना की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे, तो जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी के बेटे और भाई भड़क उठे।



उन्होंने प्रेस फोटोग्राफर मोहम्मद शाहिद की नाक पर सरिया से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने उनका कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कैमरापर्सन संजय समेत कई पत्रकारों के मोबाइल फोन छीन लिए गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पत्रकारों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस हमले के विरोध में धनबाद प्रेस क्लब की आपात बैठक अध्यक्ष संजीव झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई है, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.