BREAKING : एनटीपीसी "NTPC" अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद कोयला डिस्पैच बंद....! दहशत में लोग....


Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 09:30 AM (IST)


 

हजारीबाग : NTPC के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड के बाद से कोयला का एक भी रैक बाहर नहीं भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार बानादाग कोल स्लाइडिंग में भी कर्मी और पदाधिकारी नहीं दिख रहे हैं. इस हत्याकांड के बाद से एनटीपीसी में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. वारदात के बाद से पूरे परिसर के साथ-साथ कोल साइडिंग में सन्नाटा पसरा है. साथ ही बानादाग कोल्ड साइडिंग पूरी तरह से बंद है. वहीं पुलिस द्वारा बानादाग आने जाने वाले लोगों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।


बता दें कि हजारीबाग से लगभग प्रत्येक दिन 15 रैक कोयले का ट्रांसपोर्टेशन होता है. जो देश के विभिन्न ऊर्जा संयंत्र तक पहुंचता है लेकिन अब ये डिस्पैच बंद है. क्योंकि कोल साइडिंग बंद होने के बाद कोयला का उठाव और परिवहन पूरी तरह से बंद है. NTPC केरेडारी में कार्यरत डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद केरेडारी चट्टी बरियातू, पकरी बरवाडीह सहित डिस्पैच ट्रांसपोर्टेशन का कार्य 24 घंटे से बंद है. हजारीबाग से प्रत्येक दिन 15 रैक कोयला डिस्पैच किया जाता है. घटना के बाद एक भी अधिकारी माइंस क्षेत्र में नहीं दिखे. इसके अलावा NTPC ऑफिस सहित माइंस एरिया में सन्नाटा पसरा रहा।



24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ ठोस सबूत नहीं लगे हैं, दूसरी ओर इस घटना के बाद NTPC के पदाधिकारी में दहशत का माहौल है. कोई भी पदाधिकारी फील्ड में काम करने से जाने से कतरा रहे हैं. आम दिनों में कोल साइडिंग क्षेत्र में पदाधिकारी का आना-जानने का सिलसिला देखने को मिलता था. लेकिन शनिवार को घटना के बाद से ही अधिकारी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं. पदाधिकारी की मानें तो हजारीबाग आने-जाने के दौरान अब तक ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं. कई अधिकारी अपराधियों का शिकार हो चुके हैं. इसके बावजूद सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने के कारण भय का वातावरण है. सम्बंधित माइनिंग अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की घटना के बाद पदाधिकारियों में काफी दहशत का माहौल है और शनिवार से ही NTPC से कोयले का डिस्पैच बंद है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.