Publish Date: Thu, 09 Jan 2025 17:44 PM (IST)
BHOPAL : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अति सुरक्षित माने जाने वाली केंद्रीय जेल में चीनी ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है क्योंकि इस जेल में आतंकी संगठनों से जुड़े 69 लोग बंद हैं। यह ड्रोन कहां और कैसे आया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में लगे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर को केंद्रीय जेल के खंड 'ब' के पास स्थित हनुमान मंदिर के पीछे के इलाके में एक ड्रोन मिला था। इसे सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी सोनेवाल चौरसिया ने देखा और इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जब इसे चेक किया गया तो पता चला कि ड्रोन में जो बैटरी लगी है, वह पूरी तरह चार्ज है और इसमें कैमरे भी लगे हुए हैं। ड्रोन में फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिर भी यह एक अबूझ पहेली बना हुआ है कि यह ड्रोन जेल परिसर में आया कैसे।
सुरक्षा के लिहाज से भोपाल की केंद्रीय जेल को अति सुरक्षित माना जाता है। जेल के भीतर ड्रोन पहुंचने की घटना ने सुरक्षा पर सवाल जरूर उठा दिए हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि इस जेल में अलग-अलग संगठनों के 69 आतंकी बंद हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। गांधीनगर पुलिस ने इस ड्रोन को जब्त कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर यह ड्रोन यहां तक पहुंचा कैसे। जेल परिसर में जो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनके फुटेज भी देखे जा रहे हैं। वही भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने मीडिया से कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में यह चीनी ड्रोन लग रहा है। तकनीकी विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।
कुछ लोगों द्वारा इस बात की आशंका जताई जा रही है कि यह बच्चे और विभिन्न स्थानों की शूटिंग करने वालों का भटका हुआ ड्रोन हो सकता है। वास्तव में यह किसी योजनाबद्ध तरीके से यहां भेजा गया या किसी की गलती से यहां तक पहुंचा है, यह तो जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.