BREAKING : मोबाइल की रोशनी में प्रसव, सिस्टम की अंधेरी सच्चाई मां और नवजात की मौत से भड़का गुस्सा


Publish Date: Sun, 03 May 2026 12:19 PM (IST)


 

सरायकेला-खरसावां : स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बिजली गुल, डॉक्टर नदारद और मोबाइल की टॉर्च के सहारे प्रसव—इस भयावह लापरवाही ने एक मां और उसके नवजात की जान ले ली। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

मृतका की पहचान हाथीसिरिंग गांव निवासी विनीता बानरा के रूप में हुई है, जो खुद स्वास्थ्य सहिया के तौर पर कार्यरत थीं। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल में न बिजली थी और न ही कोई डॉक्टर मौजूद था। मजबूरी में नर्स मोबाइल की रोशनी में प्रसव कराने लगीं—एक ऐसी तस्वीर, जो सिस्टम की संवेदनहीनता पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

मृतका के पति दुर्गाचरण बानरा ने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती गई, डॉक्टर को बुलाने की कोशिश तो हुई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उनका कहना है कि समय रहते न तो उचित इलाज मिला और न ही किसी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान चली गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना आवश्यक प्रक्रिया के जल्दबाजी में शव घर भेज दिया।

वहीं, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुंकल ने सफाई देते हुए कहा कि मामला “पोस्टपार्टम हेमरेज” (प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव) का था—जो बेहद गंभीर स्थिति होती है। उनके अनुसार, प्रसूता की हालत पहले से ही नाजुक थी और हरसंभव प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

लेकिन सवाल वही—जब अस्पताल में न रोशनी, न डॉक्टर, न समय पर रेफरल… तो जिम्मेदार कौन...?

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। पीड़ित परिवार दोषियों पर सख्त कार्रवाई और इंसाफ की मांग कर रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस “अंधेरे इलाज” पर कब और कैसी रोशनी डालता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.