BREAKING : बदला मौसम और मचा तबाही....24 लोगों की मौत


Publish Date: Tue, 05 May 2026 09:42 AM (IST)


 

यूपी। मौसम के बदले मिजाज ने तबाही मचाई है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण 24 लोगों की जान चली गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हुए इस बदलाव ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। बरेली में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संभल के गुन्नौर में सर्वाधिक 130 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। आज भी 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।


कुदरत के कहर ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। झमाझम बारिश, बिजली-पेड़ गिरने से यहां 7 लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से गोरखपुर-गोंडा में तीन-तीन, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर में दो-दो, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच बागपत, संभल में एक-एक की जान चली गई। सिद्धार्थनगर में ही एक की पेड़ गिरने से नीचे दबकर जान चली गई। वहीं कुशीनगर में बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भागी किशोरी की नाली में गिरकर मौत हो गई। कासगंज में आंधी की वजह से वृद्धा और मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। संभल में आंधी के दौरान छत से गिरकर दृष्टिबाधित महिला और गाजीपुर में आंधी में दीवार गिरने से वृद्ध की मौत हो गई। औरैया में आंधी के चलते दीवार गिरने से दादी और नातिन की दबकर मौत हो गई।

बरेली में मौसम ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां बीते 24 घंटों में 54.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसने वर्ष 2000 के बाद मई महीने में सर्वाधिक वर्षा का आंकड़ा छू लिया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि भमोरा में पांच महीने पहले बनी पानी की टंकी ढह गई, जिसकी चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर

  03 Oct 2026


निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार

  16 Sep 2026


JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  22 Aug 2026


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.